Let’s travel together.

नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल

0 16

– शिवपुरी में फेल होती दिख रही पीएम आवास योजना

– प्रधानमंत्री की ‘सबको घर’ स्कीम अधर में

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘सबको अपना घर मिले’ की रफ्तार थमती नजर आ रही है। यहां नगर पालिका द्वारा 1000 से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन हैं, वहीं एएचपी योजना के तहत एमआईजी, एलआईजी सहित अन्य साइज के प्लॉट काटकर बेचे जाने थे, लेकिन विकास कार्य नहीं होने से योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने प्लॉट विक्रय के लिए 4 से 5 बार विज्ञप्ति प्रकाशित की, लेकिन ज्यादा खरीदार सामने नहीं आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका को पहले टीएनसीपी प्लान के अनुरूप रोड, विद्युतीकरण, पार्क सहित अन्य विकास कार्य कराने चाहिए थे, उसके बाद प्लॉट विक्रय करना चाहिए था। इसके अलावा प्लॉटों की दरें भी अधिक बताई जा रही हैं। छोटे प्लॉट की कीमत लगभग 15 लाख और बड़े प्लॉट की 22 लाख रुपये रखी गई है, जबकि यह क्षेत्र शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर है और शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है।

वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में भी हितग्राही परेशान हैं। 1000 से अधिक आवासों के लक्ष्य में से अभी तक लगभग 600 आवास ही बन पाए हैं। आरोप है कि कई लोगों के पैसे जमा होने के बाद भी उन्हें आवास नहीं मिले हैं। शेष आवासों का निर्माण ठेकेदार को पेमेंट न होने के कारण रोक दिया गया है। मौके पर बिजली, पानी और सड़क की समस्या भी बनी हुई है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर पालिका पहले मौके पर बुनियादी विकास कार्य पूरे करे, तभी लोग प्लॉट खरीदने और यहां रहने में दिलचस्पी दिखाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811