Let’s travel together.

रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री

0 31

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार को दीवानगंज का हॉट बाजार दिनभर ग्राहकों से गुलजार रहा। आसपास के करीब 40 गांवों से ग्रामीण बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए दीवानगंज पहुंचे। खासकर माता-बहनों ने राखियों, कपड़ों, गहनों और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई।

रविवार को मौसम साफ रहने का भी बाजार को खासा फायदा मिला। दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। राखी, मिठाई, कपड़े, कॉस्मेटिक और आभूषण की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह नजर आया।

वहीं बालमपुर में लगने वाले हॉट बाजार में बारिश के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। दिनभर बारिश होने से बाजार में ग्राहक कम पहुंचे और व्यापार प्रभावित रहा। इसके मुकाबले रविवार को मौसम खुला रहने से दीवानगंज के बाजार में अच्छी बिक्री हुई।

दुकानदारों के अनुसार रक्षाबंधन के चलते इस बार राखियों, मिठाइयों, कपड़ों और गहनों की मांग बढ़ी है। रविवार की अच्छी ग्राहकी से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए और उन्हें अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। त्योहार से पहले बाजार में उमड़ी भीड़ ने रक्षाबंधन की तैयारियों और ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ी खरीदारी को भी साफ तौर पर दिखाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811