Let’s travel together.

ढाई लाख लाड़ली लक्ष्मियों को सात फरवरी को छात्रवृत्ति बांटेंगे मुख्यमंत्री

100

भोपाल । लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत राज्य सरकार सात फरवरी को छठी, नौवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की करीब ढाई लाख लाड़ली लक्ष्मियों को छात्रवृत्ति की राशि वितरित करेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल एवं आसपास के जिलों से आने वाली बेटियों से बात करेंगे और उनके बैंक खातों में राशि जमा करेंगे। इस मौके पर शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, खेलकूद, विज्ञान या अन्य किसी क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने वाली लाड़लियों का सम्मान भी किया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। चुनावी साल में सरकार इस पर विशेष ध्यान भी दे रही है। सात फरवरी को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें वे बेटियां शामिल होंगी, जिन्होंने राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, खेलकूद सहित अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। यहां मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक कुछ बेटियों को छात्रवृत्ति की राशि का चेक देंगे। जबकि शेष बेटियों के बैंक खातों में आनलाइन राशि जमा करा दी जाएगी। आयुक्त महिला एवं बाल विकास संचालनालय ने सभी कलेक्टरों से विभिन्न् क्षेत्रों में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाली बेटियों की सूची मांगी है।

दो से छह हजार रुपये छात्रवृत्ति
सरकार छठी कक्षा में पढऩे वाली लाड़ली लक्ष्मी को दो हजार, नौवीं में पढऩे वाली को चार हजार और 11वीं-12वीं में पढऩे वाली को छह-छह हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 44 लाख लाड़ली लक्ष्मी हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811