सागर। विद्याकुल शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण श्री अभयसागर महाराज ससंघ का वर्षायोग चातुर्मास का कलश स्थापना समारोह भाग्योदय तीर्थ में बरसते पानी में हजारों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंगलाचरण के पश्चात आचार्य श्री की पूजन सागर शहर के महिला मंडलों ने की। सभी मुनिराजो के ग्रहस्थ अवस्था के परिजनों ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर मुनि संघ को श्रीफल समर्पित किया। मध्य प्रदेश के 73 नगरों और कस्बों के लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

प्रशांत जैन मुंबई और पुष्पा जैन, अंशू सौरभ सिंघई, शशांक जैन, ने संयुक्त रूप से पहला चातुर्मास कलश लिया द्वितीय कलश के रूप में भामाशाह रमेश जैन, महेश जैन संतोष बिलहरा और राजेंद्र जैन, विकास जैन, राहुल, कपिल, विशाल, आकाश केसली परिवार में संयुक्त रूप से लिया ब्र मंजू दीदी, राकेश शोभा जौहरी, राजेश सुनीता जौहरी परिवार ने तीसरा कलश लिया। अन्य कलश दिनेश बिलहरा आनंद, विनोद बैसाखिया संदीप विवेक वैशाखिया, स्नेहा सौरभ जैन खमकुआ, ब्र इंदु दीदी शिवपुरी, अनिल प्रकाश नैनधरा,

कमला जैन प्रकाश जैन पारस आदि ने कलश लिए। कार्यक्रम के बीच में भाग्योदय के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ नितिन जैन का समाज के लोगों ने सम्मान किया। इस अवसर पर भाग्योदय अस्पताल के सभी नवनियुक्त डायरेक्टर और ज्वाइन डायरेक्टरो ने श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया। सागर जैन समाज की सभी महिलाओं ने संयुक्त रूप से सर्वतोभद्र जिनालय का एक द्वार बनवाने की घोषणा की। मुनि श्री के पाठ प्रचलन का सौभाग्य ब्र राजा भैया, ब्र रेखा दीदी, ब्र नीलम दीदी और भामाशाह परिवार को मिला।

कार्यक्रम में मुकेश जैन ढाना, देवेंद्र जैन स्टील राजेश जैन रोडलाइंस, सटटू कर्रापुर, आनंद स्टील, राजा भैया जैन, योगेश चंद जैन, महेंद्र जैन भूसा, अवधेश जैसीनगर,सोनू आईटीआई, पदम जैन, समीर जैन, राहुल इमलया, आदेश जैन, आकांक्षा जैन, निराली जैन, वैशाली जैन, स्मृति जैन, रजनी जैन सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी विजय भैया लखनादौन और मुकेश जैन ढाना ने किया।अतिशय पढ़ेले ने मंगलाचरण किया