Let’s travel together.

न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान

0 62

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

अधिवक्ता संघ बेगमगंज द्वारा पहली बार बुधवार को न्यायालय परिसर में जरूरतमंद मरीजों को समर्पित विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें न्यायाधीश, अधिवक्ताओं सहित करीब 40 लोगों ने रक्तदान किया।शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष रक्तदान शिविर आयोजित होने जा रहा है।

इस विशेष रक्तदान शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को जनांदोलन बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाने के पुनीत कार्य से आम लोगों को जोड़ना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सविता ओगले, द्वित्तीय अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्ववेदी, व्यवहार न्यायाधीश अन्नाग्लोरी महेश्वरी एवं स्वेता चौहान उपस्थित रहीं।

शिविर में सर्वप्रथम न्यायाधीश सचिन द्ववेदी ने रक्तदान किया। जहां उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है, जिसे हर व्यक्ति को करना चाहिए क्योंकि आपके रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला बताया कि यह रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों को समर्पित किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाने के पुनीत कार्य किया जा सकें।

शिविर में समस्त अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों, न्यायालय कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों एवं मुंशियों और समाजसेवियों ने शिविर में शामिल होकर रक्तदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811