शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने दतिया तो झांकी है, मध्यप्रदेश अभी बाकी है के नारे लगाए। जीत के जश्न में कांग्रेसी ढोल की थाप पर झूमते नजर आए।
बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया। पूर्व गृह मंत्री डॉँ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी भाजपा हार गई।

दतिया में कांग्रेस की जीत पर बेगमगंज सहित पूरे जिले में भी कांग्रेसी उत्साहित नजर आए। कांग्रेसियों ने विधायक निवास से ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला और बस स्टैंड पर जश्न मनाया। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की और ढोल की थाप पर कांग्रेसी झूमते नजर आए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक देवेन्द्र पटेल ने कहा कि पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। हमने दतिया में भाजपा को हराकर विजय पाई है यह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के लिए करारी हार है जो पूरी सरकार के मंत्रियों सहित दतिया में जमें रहे लेकिन फिर भी हार गये। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी बुरी तरह से हार हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दतिया की जीत प्रदेश में एक नया संचार, नई ऊर्जा लेकर आएगी और आने वाले समय में हम मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे।
वहीं ब्लाक अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि दतिया चुनाव में कांग्रेस की जीत भाजपा की भ्रस्टाचारी, अहंकारी सरकार के अंत की शुरुआत हैं। जहां किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगार हैं, महिला अत्याचार, मंहगाई चरम पर है। अब जनता समझ चुकी है और भजपा को उखाड़ना प्रारंभ कर दिया है।
इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी, विजय पहलवान, प्रकाश पटेल, पार्षद राजेश यादव, अकरम पटेल, जफर शाह, शाकिर मंसूरी, अहमद अली, संजय राय, पंकज पटेल, राजकुमार शुक्ला, सगीर अली, श्रीप्रकाश जैन, सकील ठेकेदार, उमाकांत पांडे, शिव सेन, जयकरन लोधी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।