सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की बालिकाओं ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में समूह नृत्य में फिर जीता प्रथम पुरस्कार
अब राज्य स्तरीय में करेंगी सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व
सीहोर। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत हुई समूह नृत्य प्रतियोगिता में संस्था की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी के मार्गदर्शन में सरस्वती कथक डांस कला केंद्र के शास्त्रीय समूह नृत्य को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला जेल उप अधीक्षक दिलीप नायक सहित उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा संस्था की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी सहित संस्था की बालिकाओं को समूह नृत्य केटेगरी में प्रथम पुरस्कार का मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अब संस्था की समूह नृत्य टीम अगले महीने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

डॉ. रूपाली सोनी ने शहर में उत्कृष्ट कार्यक्रम करने एवं बच्चों को मंच उपलब्ध कराने के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
संस्था लगातार पिछले 6 वर्षों से शासन स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम तीन में स्थान प्राप्त कर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। संस्था के इस नृत्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों सहित दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों से गूंज उठा।