Let’s travel together.

तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला

0 89

तीन दिनों से दीवानगंज-सेमरा रेलवे स्टेशन पर कर रही अपनों का इंतजार

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज-सेमरा रेलवे स्टेशन से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले तीन दिनों से करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेलवे स्टेशन परिसर में बेसहारा अवस्था में बैठी हुई है। महिला चलने-फिरने में असमर्थ है और आंखों से भी कम दिखाई देता है। बावजूद इसके उसे सहारा देने वाला कोई अपना सामने नहीं आया।

बुजुर्ग महिला ने अपना नाम प्रेमबाई, पति स्वर्गीय गिरवर लोधी, निवासी बनखेड़ी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एक बेटी अशोकनगर जिले के निगोरा गांव में, दूसरी देवरी और तीसरी की शादी ग्राम सेमरा में हुई है। इसके बावजूद आज उन्हें अपने ही परिवार का सहारा नहीं मिल पा रहा है।

प्रेमबाई ने भावुक होकर बताया कि पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। अब इस उम्र में उनके सामने दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा, “मेरी तीन बेटियां हैं, लेकिन कोई भी मुझे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। मैं कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर बैठी हूं, इस उम्मीद में कि कोई रिश्तेदार या बेटी मुझे लेने आएगी। जब मुझे मेरी बेटियां साथ नहीं दे रही है तो उम्र के इस पड़ाव में कोई मुझे अपने घर बनखेड़ी छोड़ दे मेरे पति की मृत्यु जिस घर में हुई है मैं भी उसी घर में मरना चाहती हूं।

रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें भोजन और पानी की व्यवस्था कराई, लेकिन यह केवल एक दिन की मदद है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि उनके रहने, इलाज और नियमित भोजन की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है।

यह घटना समाज और परिवार व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती है। जिस मां ने अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें बड़ा किया, वही मां आज जीवन की अंतिम अवस्था में बेसहारा होकर रेलवे स्टेशन पर दिन-रात गुजारने को मजबूर है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से मांग की है कि बुजुर्ग महिला को तत्काल सुरक्षित आश्रय, भोजन, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सामाजिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811