सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बोदरा के समीप जंगल में एक बछड़े के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अब्दुल सगीर खा (65 वर्ष), पिता मंजूर खा, निवासी बोदरा के रूप में हुई है।
फरियादी नंदकिशोर पिता सखाराम, निवासी जुझारपुर ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 11 बजे गढ़ी पठार–सिली मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में उन्होंने आरोपी को गाय के बछड़े को एक पेड़ से बांधकर उसके साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य करते देखा। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़कर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना प्रभारी डीपी लोहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम सहित लागू विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।