Let’s travel together.

नरवर किले से तोप चोरी मामले में पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम  

0 33

– जानकारी देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त  

– 16वीं शताब्दी की तोप लूटकर ले गए थे 30 हथियारबंद बदमाश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले के नरवर किले से 16वीं शताब्दी की ऐतिहासिक तोप चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी घोषणा की है। तोप चोरी करने वाले आरोपियों की पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

15-16 जुलाई की रात को हुई चोरी-

पुलिस के अनुसार 15-16 जुलाई की रात 25 से 30 हथियारबंद बदमाश किले के पिछले रास्ते से लोडिंग गाड़ियों में आए थे। उन्होंने पहरा दे रहे सुरक्षाकर्मियों को धमकाकर तोप लूट ली और फरार हो गए। मामले में केयरटेकर की शिकायत पर नरवर थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान किले के पीछे टायरों के निशान भी मिले हैं। इस चोरी से पहले 5 जुलाई को भी बदमाशों ने तोप को नीचे गिराकर ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन वजन अधिक होने के कारण सफल नहीं हो पाए थे। इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई थी।

सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा-

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को तोप या आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा और उसे 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने आसपास के जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय एंटीक तस्कर गिरोह के शामिल होने की आशंका के चलते मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किले में रखी अन्य 13 तोपों की सुरक्षा भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811