Let’s travel together.

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक रिटायरीज पेंशनर समिति की आमसभा शिवपुरी में संपन्न  

0 107

– होटल शगुन वाटिका में हुआ आयोजन, नए पदाधिकारी निर्वाचित  

– सदस्यों के स्वास्थ्य और सक्रियता पर दिया गया जोर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक रिटायरीज पेंशनर समिति ईकाई शिवपुरी, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध की आमसभा होटल शगुन वाटिका में आयोजित की गई। सभा में केंद्रीय इकाई के पदाधिकारी पी के वाजपेई और नसीम सिद्दीकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सदस्यों का मार्गदर्शन किया और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार साझा किए।

आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। उनके उचित निराकरण के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा सेवानिवृत्ति के बाद सदस्यों और उनके परिवारों के स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त जीवन के लिए सक्रियता बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सभा में महिला सदस्या श्रीमती किरण तोमर की उपस्थिति विशेष रही। सदस्यों ने संगठन द्वारा पूर्व में किए गए गरिमामय कार्यों को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया।

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत संरक्षक आर के कोठारी, अध्यक्ष विमल चंद जैन, उपाध्यक्ष बलराम चंदोरिया, महासचिव डी के सिंघल और कोषाध्यक्ष के सी अग्रवाल को दायित्व सौंपे गए। अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के चयन का अधिकार नवगठित पदाधिकारियों को दिया गया।

बैठक में बी डी गुप्ता, सत्यनारायण दीक्षित, नीरज अग्रवाल, सुमत कोचेटा, मुरारीलाल गुप्ता, रामनिवास शर्मा, राम साहू, वीरेंद्र जैन, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। भोजन के बाद बैठक का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811