देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद अमित जोशी ने नगर परिषद सांची कार्यालय में पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण कराया गया।
जांच के दौरान अधिकांश मामलों में ई-केवाईसी (e-KYC) लंबित होने के कारण पेंशन बाधित होना पाया गया। मौके पर ही ई-केवाईसी एवं आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराई गई तथा संबंधित अधिकारियों से शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराया गया।
पार्षद अमित जोशी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे, यही उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।