Let’s travel together.

2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’

0 22

रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक पहुंचना हुआ मुश्किल, सड़क पर 1 से 1.5 फीट पानी, नालियों पर अतिक्रमण से निकासी ठप

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

महज दो दिन की बारिश ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की हकीकत उजागर कर दी। सांची विकासखंड के अंबाडी और सेमरा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन दीवानगंज के सामने तथा संजय साहू व महेश शर्मा के घर के सामने सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़क तालाब में तब्दील हो गई है और रोजाना करीब 30 गांवों के यात्रियों को इसी गंदे पानी से होकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है।

यह मार्ग आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने का मुख्य रास्ता है। लेकिन जलभराव के कारण पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों, दोपहिया वाहन चालकों और ऑटो चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में भरे पानी से सड़क पूरी तरह ढक जाती है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के घरों और दुकानों का सीवेज एवं बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। नालियों और पुलियों पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती। कुछ दिन पहले पंचायत ने जेसीबी से नाली की सफाई कराई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर अतिक्रमण और गाद जमा होने से स्थिति पहले जैसी हो गई।

फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक सड़क पर अयोध्या धाम मंदिर, सोसायटी, संजय साहू के घर के सामने और रेलवे स्टेशन के सामने कई जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें सालभर गंदा पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण बदबू, मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। 3 किलोमीटर की सड़क काफी पुरानी हो चुकी है कई लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से नालियों से अतिक्रमण हटाकर स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाने और क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार ने बताया कि ग्रामीणों ने नाली के ऊपर कब्जा कर लिया है, जिससे निकासी बाधित हो रही है। यह केवल बारिश के दिनों की नहीं, बल्कि सालभर बनी रहने वाली समस्या है।

इनका कहना है 

2007 से लेकर 2016 तक प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य किया गया था सड़क को बने हुए 10 साल से ज्यादा का समय बीत गया है जिस कारण सड़क में कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं कई ग्रामीणों ने नालियों पर कब्जे और अपने मकान ऊंचे कर बना लिए जिस कारण पानी निकासी में समस्या आ रही है।

भानु लोधी सरपंच रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811