देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
नवागत थाना प्रभारी पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपनी प्राथमिकता का उल्लेख किया तथा कहा हर हालत में कानून का राज चलेगा अपराधियों पर पूरा अंकुश लगेगा महिलाओं स्कूल छात्राओं की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढाया जायेगा साइबर ठगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नवागत थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा ने सांची थाने की कमान सम्हालते हुए पहली बार पत्रकारों के समक्ष अपनी कार्यप्रणाली एवं प्राथमिकता बताई ।थाना प्रभारी श्री शर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि नगर सहित क्षेत्र भर मे कानून का राज चलेगा तथा अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जायेगा उन्होंने कहा कि नगर भर मे किसी भी प्रकार का जुआ सट्टा अवैध शराब करोबार पर पूरी तरह अंकुश लगेगा तथा अनेतिक गतिविधियों पर शिकंजा कसा जायेगा उन्होंने कहा महिलाओं स्कूल छात्राओं को पूरी सुरक्षा मिलेगी स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
उन्होंने कहा कि होटलों लाजो मे ठहरने वाले लोगों की सूची थाने में देनी होगी आगे उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पूरी तरह पालन कराया जायेगा तथा नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर उनके पालकों को निर्देश दिये जायेंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साईबर सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा जिससे लोग साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा नगर में चोरों पर अंकुश लगाने जनता का सहयोग लिया जायेगा तथा गश्त बढाई जायेगी साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र भर मे शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाने में कोई कसर नहीं छोडी जायेगी ।
उन्होंने बताया कि हमने नगर परिषद मे भी बैठक की है तथा जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है सभी नागरिकों के सहयोग से नगर में कानून का राज स्थापित किया जायेगा अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा आगे कहा कि फरारी वारंटी भी पुलिस के शिकंजे से नहीं छूट सकेंगे ।उन्होंने कहा कानून व्यवस्था बनाने में पत्रकारों की भी अहम भूमिका रहती हैं उन्होंने सहयोग की अपील की है ।