Let’s travel together.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां

0 66

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों के लिए आज से बड़ी राहत लागू हो गई है। बीवीजी रामजी योजना के तहत अब पात्र ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। सरकार के इस फैसले से अतिरिक्त 25 दिन की मजदूरी मिलने से हजारों परिवारों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षेत्र की ग्राम पंचायतों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल संरक्षण, तालाब गहरीकरण, मेड़बंदी, वृक्षारोपण, सड़क निर्माण एवं मरम्मत जैसे विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, ताकि योजना शुरू होते ही मजदूरों को बिना किसी देरी के रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के अलावा रोजगार के सीमित अवसर होने के कारण हर साल बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन होता था। अब रोजगार अवधि 125 दिन होने से ग्रामीणों को अपने ही गांव में अधिक समय तक काम मिलने की उम्मीद है, जिससे पलायन पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।

पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार मजदूरों का पंजीयन, कार्यों का चयन और प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आज से पात्र परिवारों को योजना का लाभ समय पर मिले, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

ग्रामीणों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बढ़े हुए 25 दिनों का रोजगार उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और गांवों में विकास कार्यों को भी नई गति देगा। आज से लागू हुई यह व्यवस्था ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली सचिवों की समीक्षा बैठक,सचिवों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण     |     शिवपुरी में झमाझम बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, अवैध कॉलोनियों में जलभराव     |     संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:: एम्स और पीपल्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच     |     श्रीकृष्ण की लीलाओं से गूंजा सेमरा स्कूल, विद्यार्थियों ने मंचन और प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा     |     शिक्षक दिवस विशेष : बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी शिक्षिका रुबीना बेगम     |     सरकारी कागजों में ही गुलजार है नोनीखेड़ी काजी का यह स्कूल: न बच्चे न पढ़ाई, फिर भी मन रहा मिड-डे मील का जश्न     |     मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811