सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। अपनी ईमानदार कार्यशैली, सख्त कानून व्यवस्था और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पहचान रखने वाले थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने सुल्तानगंज थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं पूर्व थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने सलामतपुर थाना की कमान संभाल ली है।
नवागत थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी इससे पहले सलामतपुर थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे, जहां उन्होंने जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया था। उनकी निष्पक्ष कार्यशैली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति ने उन्हें जनता और विभाग दोनों के बीच विशेष पहचान दिलाई है।
पदभार ग्रहण करने के बाद दिनेश रघुवंशी ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि सुल्तानगंज क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा आम जनता की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं श्यामराज सिंह राजपूत भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यवहार और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके सलामतपुर थाना पहुंचने से क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जगी है।पुलिस विभाग के इस बदलाव को दोनों थानों में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।