मनोज बैरागी सरदारपुर धार
मारु समाज के गुरु कुंबानंद आचार्य जी महाराजी के मंदिर परिसर में समाज के 20 गांव के समाजजन एंव सामूहिक विवाह समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी सामूहिक महोत्सव की तैयारी को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई गई बैठक में समाज की एकजुटता संगठन विस्तार एंव धार्मिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार विमर्श हुआ।मारू कुमावत समाज श्री कुमानंदाचार्य जी गुरु महाराज का यह मंदिर मध्य प्रदेश का पहला मंदिर है।
बैठक की शुरुआत गुरुदेव के विशेष पूजन अर्चना के साथ हुई जिसके बाद आयोजित विचार सत्र में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने सुझाव रखें समाज के हित में कार्य में सकरी भागीदारी एवं सर्व समाज में धार्मिक आयोजन में सहयोग करने वाले का नाम सामने आया है। श्री कुमानंदाचार्य मंदिर बोला मोयाखेड़ा के अध्यक्ष शिवनारायण मोतीलाल जी सेठ राजगढ़ का नाम समाज जनों की बैठक में 12 गांव के चौधरी शंभू चौधरी भोपावर ने बताया फिर समाज जनों और मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने श्री कुमानंदाचार्य जी मंदिर बोला मोयाखेड़ा के अध्यक्ष शिवनारायण मोतीलाल जी सेठ राजगढ़ का पुष्प माला पहनाई तथा साफा बांधकर शाल श्रीफल आदि देकर सम्मान किया गया । समिति अध्यक्ष राजाराम मालवीया ने बताया कि शिवनारायण मोतीलाल जी सेठ के द्वारा सामूहिक विवाह में 10 जोड़े कन्याओं को दहेज सामग्री भी इनके द्वारा वितरण की जाती है शंकर लाल मारू मोयाखेड़ा ने बताया की शिवनारायण जी सेठ द्वारा किसी भी समाज में धार्मिक आयोजन मंदिर निर्माण भागवत कथा यज्ञ आदि धार्मिक आयोजनों में भाग लेते है और उनकी स्व इच्छा से विभिन्न आयोजनों में उनके द्वारा दान दिया जाता है।
बैठक में समिति अध्यक्ष राजारामजी मालवीया खम्मालिया, शंभू चौधरी भोपावर,, कैलाश मंडोरा मौलाना, भागीरथ बाकरेचा लाबरिया, नारायण पटेल जोलाना, नारायण श्रीकार सरदारपुर, कैलाश गोगावन सरदारपुर ,चंपालाल मेरोता बोला ,ईश्वर लाल मारसाहब दसई ,राधेश्याम चौधरी हनुमंतिया, दुलचद ,पटेल बोला, पूनमचंद पटेल बोला, नंदराम चौधरी मोयाखेड़ा , बगदीराम चांदोरा लूना लंबा ,मोया खेड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे