Let’s travel together.

बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात

0 87

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप नगर क्षेत्र में बेतवा नदी के किनारे बड़ी मात्रा में कचरा डाले जाने का मामला चिंता का विषय बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा हजारों ट्रॉली कचरा नदी के किनारे डंप किया गया है, जिससे बरसात के मौसम में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस कचरे का उचित निस्तारण नहीं किया गया, तो बारिश के दौरान यह कचरा बहकर बेतवा नदी में पहुंच सकता है। इससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित होने के साथ-साथ जल प्रदूषण बढ़ेगा और कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम से पहले नदी किनारे डंप किए गए कचरे को तत्काल हटाया जाए तथा भविष्य में नदी और उसके तटीय क्षेत्र को कचरा मुक्त रखने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि बेतवा नदी क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसे प्रदूषण से बचाना सभी की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो इसका खामियाजा पर्यावरण के साथ-साथ आसपास के गांवों और शहरों के लोगों को भी भुगतना पड़ सकता है।

प्रमुख सवाल

बेतवा नदी किनारे डंप किए गए कचरे को कब हटाया जाएगा?

बारिश से पहले क्या नगर पालिका कोई ठोस कार्ययोजना बनाएगी?

नदी को प्रदूषण और संभावित बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाएगा?

“बेतवा को कचरा मुक्त बनाना केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि जनहित और जनसुरक्षा का भी महत्वपूर्ण विषय है।

 

इनका कहना हे

मंडीदीप नगर पालिका द्वारा बेटवा किनारे कचरा डालना गलत है।जल्द ही कचरे को हटाया जाए नहीं तो बारिश में यह कचरा पूरी बेतवा को प्रदूषित कर देगा।प्रशासनिक अधिकारियों को शोर ध्यान देना चाहिए। नहीं तो विकराल परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। जो बाढ़ के हालात उत्पन्न कर देगी

बुंदेश मीना मंडीदीप

मंडीदीप नगर पालिका द्वारा बेतवा के किनारे कचरा फेंकना गलत है। जल्द ही इस कचरे को हटाना चाहिए। नहीं तो यह संपूर्ण कचरा बारिश में बेतवा में बह जाएगा। जो पूरी बेतवा नहीं को प्रदूषित कर देगा। कचरा नहीं हटाया गया तो कचरा बाढ़ का कारण भी बन सकता है। जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

सुनील मारन छोटू भैया मंडीदीप

बेतवा नहीं में कचरा डालना गलत है। सरकार बेतवा को संरक्षित करने के दावे करती है। तो दूसरी ओर मंडीदीप नगर पालिका बेतवा को प्रदूषित करने का कार्य कर रही है। समय रहते यदि कचरा नहीं हटाया गया। तो बारिश में संपूर्ण कचरा बेतवा में बहकर बेतवा में बाढ़ के हालात बना सकती है।

राहुल सिंह मीना मंडीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811