Let’s travel together.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार

0 52

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप  रायसेन

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित जनजागरण एवं ज्ञापन यात्रा कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद शीतल परिवार कल्याण समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों, राहगीरों, आगंतुकों, पुलिस प्रशासन एवं नगर सैनिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

समिति के अध्यक्ष सुनील मारन (छोटू भैया) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति, संस्था या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि यह पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। जनजागरण यात्रा में नगरवासियों द्वारा दिखाई गई सहभागिता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता यह दर्शाती है, कि लोग प्रकृति संरक्षण के महत्व को समझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, पेड़ों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण पर्यावरण पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। अधिक से अधिक पौधारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रयासों के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

सुनील मारन ने कहा कि सभी लोगों ने अपने सहयोग, उपस्थिति और समर्थन से इस जनहित अभियान को सफल बनाया है, जिसके लिए समिति सदैव उनकी आभारी रहेगी। उन्होंने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी अभियानों में इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।

उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक प्रकृति संरक्षण का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सकेगा। एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |     उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में किया विधि उद्यान तथा अस्पताल का लोकार्पण      |     उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समारोह में दी कारगिल वीरों को श्रद्धाजलि      |     विधायक देवेंद्र जैन बोले -नर सेवा ही नारायण सेवा का अद्भुत उदाहरण है अपना घर आश्रम     |     जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: पद्मश्री मोहन नागर       |     निर्माण कंपनी की लापरवाही से हादसों का हाईवे बना रायसेन–राहतगढ़ टू-लेन मार्ग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811