Let’s travel together.

नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?

0 59

आगे नंबर प्लेट, पीछे गायब पहचान! शहर में बेखौफ दौड़ रही बुलेरो, आम आदमी पर सख्ती और शराब वाहन पर नरमी के सवाल

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

एक ओर मध्यप्रदेश सरकार शराब से हर साल करोड़ों रुपये का राजस्व अर्जित कर रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन समय-समय पर नशामुक्ति अभियान चलाकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इन अभियानों की गंभीरता पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।

क्षेत्र में इन दिनों एक बुलेरो वाहन चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार एमपी 04 जेडजी 1211 नंबर की यह बुलेरो कथित रूप से शराब की पेटियां गांव-गांव पहुंचाने के काम में लगी हुई है। खास बात यह है कि वाहन के अगले हिस्से पर तो रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है, लेकिन पीछे की नंबर प्लेट गायब बताई जा रही है। इसके बावजूद वाहन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेखौफ घूमता नजर आता है।

लोगों का कहना है कि यदि किसी आम नागरिक की मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट न हो तो उसे तत्काल रोककर चालान या थाने तक की कार्रवाई कर दी जाती है, लेकिन इस वाहन के मामले में नियमों की अनदेखी आखिर क्यों की जा रही है? यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

नशामुक्ति के पोस्टर और रैलियों के बीच यदि शराब की आपूर्ति गांव-गांव तक पहुंचाने वाले वाहनों पर कार्रवाई नहीं होती, तो अभियान की मंशा पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं या फिर प्रभावशाली कारोबार से जुड़े वाहनों के लिए अलग व्यवस्था लागू है।

जनता पूछ रही है

पीछे नंबर प्लेट नहीं होने के बावजूद वाहन सड़कों पर कैसे दौड़ रहा है?अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या फिर यह बुलेरो यूं ही “शराब एक्सप्रेस” बनकर गांव-गांव दौड़ती रहेगी।

इनका कहना हे

– आपके द्वारा दी गई जानकारी पर कार्यवाही की जा रही है इसमें समय लगेगा ।

आबकारी निरीक्षक वृत बरेली सुनील कुमार मीणा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811