रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 2 में कथित रूप से खुलेआम सट्टे का कारोबार संचालित होने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियां युवाओं को गलत दिशा में ले जाने के साथ-साथ परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित करती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि यह कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है तो संबंधित विभागों की निगरानी और कार्रवाई कहां है?
जनहित में मांग अवैध सट्टा कारोबार की निष्पक्ष जांच हो।दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।युवाओं को नशा और जुए जैसी बुराइयों से बचाने के लिए अभियान चलाया जाए।