Let’s travel together.

आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत

0 36

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

क्षेत्र में  मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था , लेकिन आज हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।।

दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाने लगे। इसके कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जबकि कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

वही किसानों का कहना है कि एक बाद अच्छी झमाझम बारिश हो जाए तो खेतों में नमी बढ़ाने के साथ आगामी फसलों की तैयारी के लिए लाभदायक साबित होगी।शाम के समय शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने तथा आंधी-तूफान के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811