Let’s travel together.

विकास का पौधा रोपा, पार्टी प्रत्याशियों ने लिया नगर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प

0 139

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने नगर के शासकीय महाविद्यालय में सिलवानी मंडल अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला के नेतृत्व में ग्रीन संकल्प कार्यक्रम के तहत नगर के 15 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों ने विकास का एक पौधा रोपकर अपने नगर को स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर और हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला समेत भाजपा के वरिष्ठ जन एवं 15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल कार्यक्रम सभी पार्षदों ने सुना। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम एक अनूठी घटना है। प्रदेश के होने वाले पार्षद, महापौर, नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्ष अपने शहर को हरा-भरा रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प ले रहे हैं।

6 तारीख को होने वाले मतदान से पहले हमारे प्रत्याशी यह संकल्प ले रहे हैं और वे जनप्रतिनिधि के रूप में अपने वार्ड, अपने शहर को, प्रदेश को हरा-भरा बनाकर प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ पर्यावरण के अभियान को पूरा करेंगे। चौहान ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए आज हम अपना संकल्प पत्र भी जारी कर रहे हैं, जिसमें इन सभी बातों को शामिल किया गया है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्जवला, संबल, लाड़ली लक्ष्मी जैसी केंद्र और राज्य सरकारों की करीब 300 योजनाएं हैं, जिनका लाभ हम पात्र हितग्राहियों को दिलाएंगे। नगरों को विकसित और समृद्ध बनाएंगे। इसके लिए हमने मिशन नगरोदय में 21 हजार करोड़ का प्रावधान किया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी पार्षद पद के प्रत्याशियों से कहा कि वह भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं को घर—घर जाकर प्रचार—प्रसार करें तथा सभी मतदाताओं से आर्शीवाद लें।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री संजू बनारसी जय बाबू जैन संजय मस्ताना समेत 15 वार्डों के प्रत्याशी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811