रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर 25 मई से ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। जिन भी किसानों ने मूंग की बुवाई की है वे शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर निर्धारित लिंक से पंजीयन कर सकते हैं।
इसके अलावा सुविधा केंद्रो पर भी पंजीयन कराया जा सकता है। किसान एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए किसान अपने साथ भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचें। इसके अलावा सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान पंजीयन के लिए अपने साथ आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, वन पट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति साथ ले जाएं। किसानों से खरीदी जाने वाली फसल का भुगतान उनके आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए सभी किसान अपने आधार नम्बर से बैंक खाता तथा मोबाईल नंबर लिंक कराकर रखें, ताकि कोई असुविधा न हो।