Let’s travel together.

हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र

0 53

-बोले कठिन परिस्थिति में पार्टी के लिए खड़ा रहे यही सच्चे कार्यकर्ता की असली पहचान 

सांची में दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी रायसेन द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सांची में रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में राष्ट्रगान के साथ शानदार समापन समारोह संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिवस वर्ग में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री एवं लोकप्रिय सांसद शिवराज सिंह चौहान ने हास्य परिहास के बीच कहा कि कठिन परिस्थिति में पार्टी के लिए मजबूती के साथ हमेशा खड़ा रहे यही सच्चे कार्यकर्ता की असली पहचान है, क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की नींव का पत्थर होता है, यदि नींव कमजोर हो जाए तो भवन भी मजबूत नहीं रह सकता।

उन्होंने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का प्राण है और कार्यकर्ताओं की ताकत ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाती है। श्री चौहान ने रायसेन जिले के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि संगठन हो तो रायसेन जैसा हो, जहां कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के घर मिल रहे हैं, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली बचत और आत्मनिर्भरता बढ़ रही है, वहीं मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का माध्यम बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा कार्यकर्ता का सबसे बड़ा दायित्व है।

कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशिक्षण वर्ग स्थल वेदानवी रिसोर्ट में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं सराहना की। इसके पश्चात सभा कक्ष में पहुंचे और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए कार्यकर्ताओं को विस्तार के साथ कई विषयों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, भोपाल संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह, जिला प्रभारी सुश्री राजो मालवीया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र सिंह, का स्वागत किया।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विभिन्न विषयों पर अलग-अलग कुल 11 सत्र आयोजित किए गए, आठवें सत्र में पंकज चतुर्वेदी ने मीडिया की भूमिका पर अपना वक्तव्य दिया, जबकि प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

नवम सत्र में जिला प्रभारी सुश्री राजो मालवीया ने “सैद्धांतिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र सिंह ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। ग्यारहवें सत्र में भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने “देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह ठाकुर ने और आभार राकेश तोमर ने व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा के निष्ठावान अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। प्रशिक्षण वर्ग समापन के बाद सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कर्यकर्ताओं को भगवान राम की प्रतिमाएं भेंट की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811