देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
सांची में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मे भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के अवसर पर आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।केंद्रीय मंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम में पहुचते ही भाजपा जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा ने उन्हें भाजपा पट्टी पहना कर उनका स्वागत किया इस अवसर पर बडी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारों की गूंज भी सुनाई दी । शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित भी किया ।तथा भाजपा जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी अपना संबोधन दिया इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक प्रभुराम चौधरी पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, सुरेन्द पटवा , खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राकेश जादौन , जिला उपाध्यक्ष रम्मू तोमर, रघुवीर चौहान ,और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।