Let’s travel together.

रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

0 59

-नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज, मंगलवार को यातायात पुलिस ने 14 चलान से 10500 रुपए वसूले

-एक दिन पहले दीवानगंज पुलिस ने 9 चालान बनाकर वसूले थे 3700 रुपए

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मई के पहले सप्ताह से पुलिस और यातायात पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एक सप्ताह से जारी इस अभियान में कर्क रेखा क्षेत्र और दीवानगंज चौकी के सामने पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अधूरे दस्तावेज और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटे जा रहे हैं। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा का पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है ताकि वाहन चालक सुरक्षित यात्रा करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

मंगलवार सुबह 9 बजे से लेकर 1 बजे तक यातायात पुलिस ने कर्क रेखा पर वाहनों की चेकिंग कर 14 चालान बनाकर समन शुल्क के रूप में 10 हजार 500 रुपए वसूले एक दिन पहले दीवानगंज चौकी के सामने 9 वाहन चालकों के चालान काटकर समन शुल्क 3700 रुपए वसूल किए हैं। इससे पहले भी पुलिस ने 14000 रुपए वसूल किए थे।

भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज दुर्घटना हो रही है इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल भी अपनी तरफ हर संभव कोशिश कर रहा है कि गाड़ी चालक हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएं मगर इसके बावजूद भी वाहन चालक लापरवाही बरत रहे है। जिसका खामियाजा दूसरे वाहन चालक को उठाना पड़ता है

चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिल रही है, वहीं नियमों का पालन करने वाले लोगों ने इस पहल का समर्थन किया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, दिलीप यादव, आरक्षक संदीप रघुवंशी यातायात पुलिस से एएसआई रमेश शाक्या,भीम सिंह, धर्मेंद्र, भरत सिंह राजपूत सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811