Let’s travel together.

मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

0 81

– नेम प्लेट पर पोता गोबर

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर में इन दिनों पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही जल संकट की स्थिति से परेशान नगरवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। इसी के चलते आज नगर में आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान कुछ लोगों ने अध्यक्ष कार्यालय पर लगी नेम प्लेट पर गोबर पोतकर विरोध दर्ज कराया, जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने भी जल समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से उन्हें पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दूर से पानी लाना उनकी मजबूरी बन गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

इस पूरे मामले में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811