Let’s travel together.

कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच

0 13

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

पुलिस को सूचना मिली कि कानाखेडा स्थित कुएँ मे एक शव पडा होने की सूचना मिली थी पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची एवं कुयें से शव को निकाल कर अपने कब्जे में लिया एवं जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर कानाखेडा स्थित कमलकिशोर पटेल के पुराने घर के पास स्थित एक कुआ है आज जब पटेल को कुएं में अज्ञात शव पडा होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची एवं कुएँ से शव को बाहर निकाला गया शव लगभग दो तीन दिन पुराना बताया गया है उसमे से बदबू आना शुरू हो गई थी पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तब जांच में मृतक की पहचानबलराम वंशकार पिता खेमचन्द उम्र 39 वर्ष निवासी करेया खेडा रोड देहात थाना विदिशा के रूप में हुई । इस घटना से क्षेत्र भर मे सनसनी फैल गई तथा खबर आग की तरह नगर भर मे हो गई ।मृतक के भाई रघुवीर पिता खेमचंद भी सांची पहुंच गए तथा अपने भाई मृतक बलराम की पहचान की गई तथा थाना सांची पहुंच कर सूचना दी पुलिस ने मृतक के भाई रघुवीर की सूचना पर प्रकरण पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है ।

मृतक के भाई रघुवीर ने बताया कि मेरा छोटा भाई मृतक बलराम मजदूरी करता था तथा ढोल बजाने का काम करता था वह 25 अप्रैल को घर से एक शादी कार्यक्रम में ढोल बजाने गया था जो आज तक घर नहीं पहुंचा तथा हम भी उसका पता करने सांची आये थे तब हमारे एक रिश्तेदार ने बताया कि वह वार्ड नं1 के कुएँ मे शव मिला है पुलिस ने शव कुएं से निकाल लिया था तथा मृतक मेरा भाईबलराम ही था शव को पुलिस ने सांची अस्पताल पहुचाया जहाँ पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।पुलिस मृतक की मौत के कारणों की जांच कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811