Let’s travel together.

बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर

0 116

1 महीने में 10 बड़े हादसे बालमपुर घाटी के आसपास हुए हैं। 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 स्थित बालमपुर घाटी पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार–सोमवार की दरमियानी रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक कार और आयशर ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक एमपी 04 ईबी 3692 विदिशा की ओर से भोपाल जा रही थी, तभी सामने से आ रहे आयशर ट्रक (एमएच 32 क्यू 2216) से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य को मामूली चोट लगी है। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, ट्रक का अगला पहिया टूटकर टेढ़ा हो गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

लगातार हादसों से दहशत

बालमपुर घाटी अब हादसों का हॉटस्पॉट बनती जा रही है। स्थानीय लोग इसेखूनी घाटी तक कहने लगे हैं। पिछले एक महीने में यहां कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की जान भी जा चुकी है।

एक सप्ताह पहले शराब से भरा आयशर ट्रक पलट गया था

2–3 दिन बाद ही एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल हुआ था

हादसों की बड़ी वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसों की मुख्य वजह अत्यधिक ट्रैफिक दबाव और अंधे मोड़ है। सुखी सेवनिया बायपास रोड बंद होने के बाद से भारी वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे घाटी क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।

प्रशासन से मांग

लगातार हो रहे हादसों के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घाटी पर ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं,ओवरटेकिंग पर सख्ती से रोक लगे,चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं,पुलिस की नियमित निगरानी बढ़ाई जाए

अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो बालमपुर घाटी पर हादसों का यह सिलसिला और भयावह रूप ले सकता है। 40 किलोमीटर के दायरे में सबसे ज्यादा हादसे सामने आ रहे हैं ऐसा कोई सा दिन नहीं जाता जिस दिन इस रोड पर हादसे न होते हो। इन हादसों के कारण सलामतपुर, दीवानगंज ,सांची और सुखी सेवनिया पुलिस खासा परेशान रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811