Let’s travel together.

जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ 

0 171

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के दीवानगंज क्षेत्र में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सर्किल क्रमांक 3 दीवानगंज में मकान सूचीकरण एवं सीमांकन का कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही गांव के नागरिकों को सेल्फ जनगणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि सेल्फ जनगणना के माध्यम से लोग स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी। इस दौरान नागरिकों को जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखने की भी अपील की गई।

इस कार्य में जनगणना सुपरवाइजर मान सिंह यादव, हल्का पटवारी सुरेश शर्मा, प्रगणक अब्दुल नहींम, मनोज पवार, वंदना पटेल और दिनकर तिवारी ने सक्रिय भूमिका निभाई और गांव में घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।

प्रशासन का कहना है कि जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में लगातार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे, ताकि हर व्यक्ति की सही और पूर्ण जानकारी दर्ज हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811