उन्नत कृषि सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराने जा रहे थे कार्यकर्ता
इस दौरान पुलिस से हुई तीखी झड़प
रायसेन। किसान उन्नत सम्मलेन मे शामिल होने जा रहें युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सागर तिराहे पर बेरेंगेटिंग कर पुलिस ने गिरफ्तार किया।युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उन्नत कृषि सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराने जा रहे थे। कृषि सम्मेलन में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

इस दौरान गिरफ्तारी करते समय कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। लेकिन पुलिस ने तमाम विरोध प्रतिरोध के बाबजूद युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और अज्ञात स्थान ले गए। बाद में देर शाम को उन्हें छोड़ा गया।
हर्ष वर्धन सोलंकी ने कहा कि हम केवल कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहें थे एवं किसानों के हित की बात करने जा रहें थे और ये सरकार अलोकतान्त्रिक तरीके से हमें गिरफ्तार कर रही हैं.

किसान कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत रघुवंशी ने कहा वर्तमान मे जो क़ृषि उपज केंद्रों मे जो तुलाई नहीं हों पा रही हैं उस विषय मे अपनी बात रखने जा रहें थे लेकिन हमें रोक लिया गया.
साथ मे किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजीत रघुवंशी, नगरीय निकाय कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, राजकुमार मीणा, फरहान अली समेत अन्य कांग्रेसजन एवं किसान थे.