वेतन न मिलने की शिकायत पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले
– समय पर ग्रांट ना मिलने से कॉलेज और वेतन न मिलने से कर्मचारी और व्याख्याता परेशान
विदिशा ।पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता और कर्मचारी 7 महीने से वेतन न मिलने से परेशान है और उन्होंने दो दिन पहले से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है, आज विदिशा सर्किट हाउस पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मिलने के लिए व्याख्याता और कर्मचारी पहुंचे सूचना देने के साथ उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए सहयोग मांगा उन्होंने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि वेतन न मिलने से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है इस समस्या को सुनकर जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया तक सूचना पहुंचाने जल्द से जल्द समस्या को दूर करने के लिए कहा है अन्यथा उनके खिलाफ भी कांग्रेस और जीतू पटवारी मोर्चा खोलने के लिए तैयार होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से भी मिले हड़ताली कर्मचारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से कर्मचारियों की वेतन की समस्याओं के लिए मुलाकात की उन्हें तुरंत तकनीकी शिक्षा मंत्री को फोन लगाकर तत्काल कार्रवाई करने का कहा