Let’s travel together.

भाजपा जिला कार्यालय में उत्साह से मनाया गया पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम

0 79

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पार्टी का ध्वज फहराने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेताओं का साल एवं श्रीफल से किया सम्मान

सी एल गौर रायसेन

भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में सोमवार को पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ उत्साह जनक वातावरण में मनाया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या मेंपार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यालय भवन पर सम्मान के साथ पार्टी का ध्वज फहराया इसके पश्चात कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आज हम भाजपा पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस मना रहे हैं हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए अपने आप में गर्व महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि एक समय था जब पार्टी के दो सांसद हुआ करते थे और अब देखो तो हमारी कई राज्यों में सरकार है देश में हमारी सरकार है और लाखों की संख्या में पार्टी के कार्यकरता संगठन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से नेताओं ने पार्टी को खड़ा करने में योगदान दिया था उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। श्री शर्मा ने विस्तार के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्राचीन इतिहास से लेकर वर्तमान तक का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेताओं का भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने साल एवं श्रीफल के साथ मंच पर सम्मान किया गया जिससे वह खुश नजर आए। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह, कन्हैयालाल सूरमा,हेमंत दास खूबचंदानी, सुभाष जैन, उपाध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री दीपेंद्र पाल, नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन, मंजू सिंह कुशवाह, वर्षा लोधी,राजेश पंथी, आदित्य शर्मा, जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811