Let’s travel together.

शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी

0 52

-मगरमच्छ ने जबड़ा खोलकर लोगों को डराने की कोशिश की

-सांख्यसागर झील में सैंकडों मगरमच्छ, नालों के सहारे मगरमच्छ शहरी क्षेत्र में आ जाते हैं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के जाधव सागर तालाब के पास एक घर में रात को अचानक मगरमच्छ निकल आने से अफरातफरी मच गई। रात को घर में मगरमच्छ आने से घर में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। बाद में लोगों धैर्य का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को घर से बाहर निकाला गया और उसे पास के नाले की ओर खदेड़ दिया गया। मगरमच्छ नाले के रास्ते जाधव सागर तालाब की ओर चला गया।

जबड़ा खोलकर लोगों को डराने की कोशिश की-

बताया जाता है कि शहर के चिंताहरण मंदिर के पास रहने वाले राजू बाथम के घर में रात एक मगरमच्छ अचानक एक घर में घुस गया। घर में मौजूद लोग घबरा गए। परिवार और पड़ोसियों ने लाठियों की मदद से मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान मगरमच्छ आक्रामक हो गया और उसने कई बार अपना जबड़ा खोलकर लोगों को डराने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने धैर्य बनाए रखा। बाद में लोगों ने इसे नाले की ओर खदेड़ दिया गया। मगरमच्छ नाले के रास्ते जाधव सागर तालाब में चला गया। घर में मगरमच्छ आने का लोगों ने वीडियो भी बना लिया।

नालों के सहारे घरों तक पहुंच जाते हैं मगरमच्छ-

शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित सांख्य सागर झील में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ है। यह सांख्य सागर झील शिवपुरी शहर के नालों से लगी हुई है और नालों के सहारे सांख्य सागर झील से निकलकर मगरमच्छ शहरी क्षेत्र में आ जाते हैं। शहरी क्षेत्र में पूर्व में कई मगरमच्छ निकल चुके हैं। इनमें महल कॉलोनी, जाधव सागर रोड, छतरी रोड, महावीर नगर, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर भी मगरमच्छ निकल चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांख्य सागर झील से मगरमच्छ निकालकर नालों के सहारे शिवपुरी शहर में आ जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाना चाहिए। अन्यथा आने वाले समयम में कभी बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811