Let’s travel together.

गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार

0 102

बिना नंबर की गाड़ी से हो रहा था अवैध परिवहन, कार्रवाई पर जानकारी देने से बचते रहे रेंजर; बोले- ऊपर से चुप रहने के आदेश हैं

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज ​रायसेन

सामान्य वन मंडल रायसेन की गढ़ी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन माफियाओं के हौसले पस्त करने के लिए वन अमले ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बेशकीमती सागौन की सिल्लियों से भरा एक मालवाहक वाहन जब्त किया गया है। वन अमले ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा।
​जानकारी के मुताबिक, रात को करीब 12 बजे ग्राम अगरिया कलां मार्ग पर वन अमले ने एक संदिग्ध बिना नम्बर प्लेट का मालवाहक वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें ताजी कटी हुई सागौन की सिल्लियां मिलीं, जिनकी अनुमानित क़ीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
​इस मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों राजेश जैन और बबलेश रैकवार दोनों निवासी कस्बा गढ़ी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी शुभम रैकवार अंधेरे का फ़ायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए वाहन पर पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट नहीं लगाई गई थी, लेकिन जांच में वाहन का नंबर एमपी04 जीए6720 ट्रेस हुआ है, जिसका मालिक स्वयं आरोपी राजेश जैन है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी का तर्क: ‘मुझे बोलने की अनुमति नहीं’
​एक ओर जहाँ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सागौन की अवैध कटाई हो रही है, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों का रवैया चौंकाने वाला है। जब इस कार्रवाई के संबंध में गढ़ी रेंजर धीरेंद्र पांडे से जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें चुप रहने के आदेश दिए हैं। रायसेन सामान्य वन मंडल के एसडीओ सुधीर पटलेने मामले की पुष्टि की। आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। लकड़ी और वाहन को जब्त कर गढ़ी कार्यालय में खड़ा कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

सक्रिय है माफिया, विभाग पर उठ रहे सवाल
​गढ़ी वन परिक्षेत्र इन दिनों वन माफियाओं के लिए सुरक्षित चारागाह बनता जा रहा है। रात के समय बिना नंबर के वाहनों से लकड़ी काटकर बाजारों में खपाई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मैदानी स्तर पर वन अमले की निष्क्रियता के कारण ही माफिया इतने बेखौफ हैं। ताजा कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि विभाग इस गिरोह की जड़ तक पहुँच पाता है या यह केवल एक खानापूर्ति बनकर रह जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811