Let’s travel together.

मंडीदीप नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पर मुख्य मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप

0 49

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप नगर पालिका के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम शंकर साहू द्वारा वार्ड क्रमांक 11 में कराए जा रहे!भवन निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग को अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर अवरोध उत्पन्न हो गया! जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस अव्यवस्था की जानकारी मिलते ही वार्ड क्रमांक 10 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता सुनील मालवीय मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क अवरोध की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कीं तथा मंडीदीप नगर पालिका के सीएमओ प्रशांत जैन को पूरे मामले से अवगत कराया। शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और तत्काल मार्ग को सुचारु रूप से चालू कराया गया।
राजनीतिक रसूख का आरोप
कांग्रेस नेता मनीष मालवीय ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक रसूख के बल पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया, जो सत्ता के दुरुपयोग का जीता-जागता उदाहरण है। इस कारण आम जनता को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मार्गों को इस तरह अवरुद्ध करना नियमों के खिलाफ है और प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811