सागर। भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक के अवसर पर 30 मार्च को मुनि श्री महासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्री जी की विशाल शोभा यात्रा निकली।शोभा यात्रा में जैन धर्म से संबंधित 32 से अधिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।
सुबह 7:45 बजे गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर कटरा नमक मंडी में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक शांति धारा हुई उसके बाद श्री महावीर भगवान की प्रतिमा को चांदी के विमान में सिंहासन पर विराजमान किया गया। डीजे, दिव्य घोष, झांकियां के अलावा भजन मंडली भजन गाते हुए चल रही थी महिला मंडल अलग-अलग ड्रेस कोड में हाथों में तख्तियां लेकर के महावीर के संदेश को प्रदर्शित कर रही थी तो पुरुष वर्ग में साफा पगड़ी लगाकर के लोग खुशी-खुशी गाते और आरती करते हुए भगवान महावीर स्वामी की जय कारा लगा रहे थे। हर घरों के सामने रंगोलिया बनाई थी मुनि संघ का पात्र प्रच्छालन और आरती करते हुए श्रद्धा श्रद्धालु भक्ति भाव प्रकट कर रहे थे।

रथ यात्रा जुलूस कीर्ति स्तंभ, लच्छू तिराहा, वर्णी कॉलोनी, गुजराती बाजार, लिंक रोड, विजय टॉकीज, कटरा, तीनबत्ती, कोतवाली,सर्राफा, इतवारा, होकर मोराजी पहुंची जहां पर भगवान का अभिषेक शांति धारा हुई। इसके पश्चात चल समारोह वापस चकराघाट, तीनबत्ती होकर गौराबाई जैन मंदिर पहुंचा जहां पर पुनः भगवान का अभिषेक और शांति धारा हुई।
हर घरों और प्रतिष्ठानों पर जैन धर्म का पचरंगा झंडा लगा था महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज के सारे प्रतिष्ठान बंद रहे। जगह-जगह अनेक संगठनों की पदाधिकारी ने टेंट लगाकर जुलूस का स्वागत किया इनमें लाइंस क्लब डायमंड, वैश्य महासम्मेलन, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, महावीर जिनालय सहित 24 से अधिक स्थानों पर स्वागत पंडाल विभिन्न संगठनों के लोगों ने लगाए थे जगह-जगह पानी जूस फल इत्यादि का वितरण लोग कर रहे थे।

वर्णी कॉलोनी जैन मंदिर, आदिनाथ जैन मंदिर लिंक रोड, बडकुल मंदिर विजय टाकीज चौराहा, कि कमेटी ने मुनि श्री का पाद प्रच्छालन किया। पुलिस बल जुलूस की व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहा।शोभा यात्रा में विधायक शैलेंद्र जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकेश जैन ढाना, संतोष घड़ी, कपिल मलैया,दिनेश बिलहरा, वीरेंद्र मालथौन, मुकेश पारस,जिनेंद्र गौरझामर,अनिल नैनधरा, श्रेयांश जैन,