Let’s travel together.

आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल

0 112

रूपेश मेहरा बरेली रायसेन

आचार्य रजनीश की जन्मस्थली ग्राम कुचवाड़ा में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गांव के ही संतोष रघुवंशी ने रविन्द्र रघुवंशी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

बताया जाता है कि आरोपी के परिवार के आठ सदस्य दो वर्ष पहले हुए डबल मर्डर केस में आज भी जेल में सजा काट रहे हैं। उसी पुरानी रंजिश की आग ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है ,शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखा गया है पीएम के लिए जिला अस्पताल से एक्सपर्ट को बुलाया गया फ़ारनेसिक एक्सपर्ट विदिशा मेडिकल कॉलेज से बुलाए गए हे।
रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुचवाड़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते संतोष रघुवंशी ने मृतक रविन्द्र रघुवंशी को खेत में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रविन्द्र को परिजन के द्वारा बरेली सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने रविन्द्र को देखते ही लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी कुँअर सिंह मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। फिलहाल बरेली-उदयपुरा पुलिस अस्पताल और गांव दोनों जगह मुस्तैद है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम श्री विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     ग्राम सभा में गूंजे ग्रामीणों की परेशानी के मुद्दे, योजनाओं की दी जानकारी, लिए गए आवेदन     |     हाईवे-18 फिर बना मौत का मार्ग, एंबुलेंस से टकराकर पलटी बोलेरो पिकअप, दो घायल, 2 दिन में तीन बड़े हाधसे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811