Let’s travel together.

विद्यारंभ एजुकेशन सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न

0 51

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्यारंभ एजुकेशन सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 5 से 6 वर्ष आयु के उन बच्चों को आमंत्रित किया गया, जिनका प्रवेश विद्यालयों में किया जाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद गैरतगंज के अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एसी चौहान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रागिनी विश्वकर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी से 5 से 6 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में स्थानांतरित कर शिक्षा को सुदृढ़ बनाना तथा बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिनेश सिंघई ने कहा कि विद्यारंभ कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों दोनों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और माता-पिता का पहला कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि बाल्यावस्था सीखने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एसी चौहान ने भी कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पार्षद जितेंद्र राय, बाबूलाल राय सहित परियोजना अधिकारी अरुणा गरुड़ उपस्थित रहे। अंत में आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811