देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
वैसे तो सरकार विभिन्न योजनाओं को चलाकर ग्रामीणों को राहत उपलब्ध कराने की कवायद में जुटी हैं परन्तु प्रशासनिक कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लोग अपने कामों को कराने भटकते दिखाई दे रहे है तथा सरकार की मंशा पर भी पानी फिर रहा है।
जानकारी के अनुसार राजस्व क्षेत्र में आने वाले हल्का न, 20 ग्राम सरचंपा के पटवारी नारायण जाटव लंबे समय से गायब हो चुके है तथा हल्के में नहीं पहुंच पा रहे है जिससे ग्रामीण पटवारी के कार्य के लिए भटकने पर मजबूर हो चुके है।
गांव के ही पूर्व सरपंच इनामुल्ला खान एवं निजाम खान ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में पटवारी गायब है जिससे क्षेत्र के लोगो को पटवारी के कार्य से परेशान होना पड रहा है तथा बताया कि जब हमने तहसील में पता किया तो पता चला कि वह छुट्टी पर हैं तथा उनके स्थान पर तखत सिंह शाक्या पटवारी को प्रभार सौंपा गया है जब लोगों ने अपने कामों के लिए तखत सिंह पटवारी से बात करना चाही तो उन्होंने साफ कह दिया हमारे पास किसी प्रकार का कोई प्रभार नहीं है तब क्षेत्र भर में पटवारी से संबंधित सभी कार्य ठप्प पड चुके है इतना ही नहीं इन दिनो किसानों की फसलें भी लगभग कटाई की बाट जोह रही है क्षेत्र भर में कहीं कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती है तब पटवारी के न होने से लोगों का गुस्सा भी फूट सकता है तथा अपने काय् के लिए ग्रामीण यहां वहां भटकते दिखाई देने लगे हैं।
इनका कहना है
हल्का नं 20 के पटवारी मेडिकल पर है इस स्थिति में वह हल्का रिक्त हैं हम शीध्र वरिष्ठ अधिकारियों से पत्र के माध्यम से अन्य पटवारी को प्रभार सौपने हेतु कार्यवाही करेंगे ।
ललित सक्सेना नायबतहसीलदार सांची