शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
क्षेत्रीय किसानों द्वारा किसान कांग्रेस के नेतृत्व में नया बस स्टैंड से रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को दिया।
ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में किसानों द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नाम से एसडीएम सौरभ मिश्रा को देकर मांग की है कि सोसायटी में ऋण जमा करने की अंतिम तारीख 28 मार्च 2026 निश्चित है जबकि गेहूं की एमएसपी खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। सरकार से मांग है कि किसानों को ऋण जमा करने की तारीख बढ़ाकर 31मई 2026 तक की जाए ताकि किसान 0% ब्याज दर का लाभ ले सके। अमेरिका के साथ ट्रेड डील में सोयाबीन खाद्य तेल के आयात शुल्क टैक्स फ्री करने को तत्काल रोका जा चुके ।इससे किसानों को मंडी में सोयाबीन पर अच्छे दम नहीं मिलने से भारी नुकसान हो रहा है। किसानों को हाल ही में हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है उनका सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा एवं बीमा का लाभ दिया।
गेहूं की खरीदी प्रति क्विटल ₹4000 प्रति क्विटल की जाए ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
इसके अतिरिक्त पराली जलाने वाले किसानों को ही चिन्हित किया जाए किसी भी प्रकार से अन्य किसानों पर एफआईआर और कार्रवाई करना अन्य पूर्ण होगा।
उपरोक्त मांगों को यथाशीघ्र स्वीकृत किए जाने की मांग करते हुए किसान कांग्रेस द्वारा चेतावनी दी गई है कि किसानों की उचित मांगों को पूर्ण नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन किए जाने को बाध्य होंगे।