बुकिंग करने के 9 दिन बाद डिलीवर किया जा रहा है सिलेंडर
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में इस समय एलपीजी की किल्लत के बीच गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी सामने आई है। कई एलपीजी उपभोक्ताओं ने बताया है कि सिलेंडर बुक करने के 9 से 10 दिन में गैस सिलेंडर घरों पर पहुंचाया जा रहा है।
एक ऐसा ही मामला श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार बंसल के के साथ हुआ है जिसमें उन्होंने अपना एलपीजी गैस सिलेंडर 17 मार्च को बुक किया लेकिन 17 मार्च के बाद 25 मार्च को उन्हें गैस सिलेंडर डिलीवरी की गई है।

राजकुमार बंसल ने बताया कि उनका कनेक्शन ऋषि गैस सर्विस से है और 17 मार्च को बुक करने के बाद उन्हें दो-तीन दिन में सिलेंडर डिलीवर होना चाहिए था । लेकिन पूरे 9 दिन बाद उनके घर पर सिलेंडर पहुंचाया गया। जिस पर उन्होंने रसीद पर अपनी प्राप्ति भी दी है। उनका कहना है कि जब नियम दो से तीन दिन में गैस सिलेंडर डिलीवरी का है तो इतने दिन बाद क्यों सिलेंडर पहुंचा जा रहा है । उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सिलेंडर बुक करने और डिलीवर करने की प्रक्रिया पर नजर रखी जाए जिससे लोगों को दिक्कत ना हो और किसी तरह का पैनिक ना पहले।