Let’s travel together.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष

0 32

पार्टी की नीति एवं इतिहास के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को कराया गया अवगत

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 20026के चलते रविवार को जिले के गैरतगंज में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा शामिल हुए । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को लेकर एवं भाजपा पार्टी के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से विस्तार के साथ अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रदेश नेतृत्व के अनुसार हमें जो भी दायित्व सौंपा जाता है उसे हमें पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करना है भारतीय जनता पार्टी आज के दौर में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लगातार पूरे विश्व में देश को एक विकसित देश के रूप में पहचान दिलाते हुए देश को उनके नेतृत्व में एक अलग ही पहचान दिलाई है । उन्होंने कहा कि आप और हम एक ऐसी पार्टी के सच्चे सफाई हैं जो कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की रीति और नीति में विश्वास रखकर हमें संगठन को मजबूत बनाना है और केंद्र एवं राज्य सरकार की जो कार्य योजनाएं जनहित में चल रही हैं उनके क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करते हुए उनकी जानकारी जन-जन तक पहुंचना है हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम के बारे में प्रदेश नेतृत्व की गाइडलाइन के अनुसार कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस अवसर पर गैरतगंज मंडल अध्यक्ष संजू जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठ्या , सहित मंडल के अनेक भाजपा नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811