मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि मंगलवार निर्धारित थी, लेकिन पंजीयन वेबसाइट लगातार स्लो चलने के कारण कई किसान अपना पंजीयन नहीं करा सके।
जानकारी के अनुसार दीवानगंज क्षेत्र में अब तक करीब 1500 किसानों का पंजीयन हो चुका है, जबकि 400 से 500 किसान अभी भी पंजीयन से वंचित रह गए हैं। किसानों का कहना है कि मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण वे पंजीयन केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन वेबसाइट धीमी चलने से उनका पंजीयन नहीं हो सका।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पंजीयन की तारीख बढ़ाई जाए, ताकि बाकी किसान भी अपना पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच सकें।
कई किसानों का कहना है कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सोसाइटी में बैठे रहते हैं साइट स्लो चलने के कारण शाम को वापस घर चले जाते हैं जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। पंजीयन के चक्कर में खेती किसानी के अन्य कार्य प्रभावित हो रहा है।