Let’s travel together.

रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री

0 268

रायसेन।  चश्मे की दुकान चलाने वाले नीलेश गोयल की बेटी श्रुति गोयल ने किया रायसेन जिले का नाम रोशन बनी जिले की महिला कंपनी सेक्रेट्री।श्रुति की इस सफलता से जिले में हर्ष का माहौल।

रायसेन नगर की बेटी श्रुति गोयल ने अपना और अपने परिवार सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है।आपको बता दें कि रायसेन में चश्मे की दुकान चलाने वाले नीलेश गोयल की छोटी बेटी श्रुति गोयल ने कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा पास कर रायसेन जिले में पहली कंपनी सेक्रेटरी बनने का गौरव हासिल किया है जहां श्रुति की इस सफलता से उसके परिजन अत्यंत प्रसन्न है तो वहीं जिले भर में खुशी का माहौल है।श्रुति अपनी इस सफलता के पीछे अपने माता-पिता और बड़ी बहन को सहयोग और आशीर्वाद विशेष रूप से मानती हैं।श्रुति के माता-पिता का कहना है कि बेटी किसी बेटों से कम नहीं होती और उनकी बेटी ने रायसेन में पहली कंपनी सेक्रेटरी बनकर उनका और रायसेन जिले का मान बढ़ाया है हम बहुत प्रसन्न हैं।

कंपनी सेक्रेटरी की तैयारी कर रहे बच्चों से श्रुति कहना चाहती है कि सफलता जरूर मिलती है बस सच्चे मन से प्रयास करते रहना चाहिए और आपको लंबे समय के लिए सोशल मीडिया का त्याग करना होगा तो आप सफल जरूर हो जाएंगे।आपको बता दे कि श्रुति की बड़ी बहन निभा ने भी चार साल पहले जिले की पहली सीए बनकर जिले का नाम रोशन किया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |     शिक्षा के क्षेत्र में असफल रहे राज्य शिक्षा केंद्र को तुरंत बंद कर देना चाहिए -मुरारी सोनी कर्मचारी नेता     |     झुकने में ही जीवन की सार्थकता है – मुनि श्री श्री चंद्र सागर महाराज     |     मेडिकल कॉलेजों की मेस में शाकाहार- मांसाहार की अलग व्यवस्था     |     श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के विधानसभा संचालन संबंधी अनेक प्रसंग आज भी प्रेरणादायी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811