Let’s travel together.

प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि

0 282

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

कस्बे के निवासी प्रशांत विश्वकर्मा पिता मूलचंद विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, ने बुधवार को घोषित कंपनी सेक्रेट्री (सीएस) की प्रोफेशनल परीक्षा के दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आधिकारिक रूप से सीएस बनने वाले वे दीवानगंज के पहले युवक बन गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, धैर्य और मजबूत संकल्प का परिणाम मानी जा रही है। सीमित संसाधनों के बीच रहकर उच्च व्यावसायिक परीक्षा पास करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
प्रशांत के पिता की दीवानगंज में होटल संचालित करते हैं इस होटल के रहते हुए उन्होंने अपने पुत्र को इस मुकाम तक पहुंचा दिया है।उनके पिताजी ने बताया कि मेरा पुत्र पहले से ही काफी मेहनती है दिन-रात पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंचा है इस पर मुझे आज बहुत खुशी हो रही है।
प्रशांत की इस सफलता पर दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। उनके शुभचिंतकों में जीवन मालवीय, कमलेश साहू, सुरेश साहू, मुकेश साहू, राकेश सोनी, अमित सक्सेना, बादाम विश्वकर्मा, मुकेश नायक सहित अनेक ग्रामीणों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्रामीणों का कहना है कि “छोटे कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन पेशेवर परीक्षा पास करना बड़ी उपलब्धि है। प्रशांत ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |     करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811