Let’s travel together.

रीवा में विमानन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण कार्यों की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा

0 48

भोपाल। रीवा में विमानन सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में विमानन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि रीवा से रायपुर एवं कोलकाता के लिए नई हवाई सेवाएं प्रारंभ करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि उड़ान सेवाएं जल्द से जल्द प्रारंभ की जा सकें। साथ ही, रीवा-इंदौर-रीवा एवं रीवा-दिल्ली-रीवा उड़ानों को प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश भी उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन मार्गों पर नियमित और सतत विमानन सेवाओं के संचालन के लिए प्रोत्साहन आवश्यक है।

बताया गया कि विमानन विभाग द्वारा जारी निविदा के अंतर्गत नवीन हवाई रूट्स के लिए विभिन्न शिड्यूल्ड ऑपरेटर्स द्वारा 20 हवाई मार्गों पर विमानन सेवाएं संचालित करने हेतु अभिरुचि व्यक्त की गई है। प्राप्त बिड्स का तकनीकी एवं वित्तीय परीक्षण वर्तमान में प्रगति पर है, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र निर्णय लिया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रस्तावित हवाई सेवाओं से रीवा सहित पूरे प्रदेश में औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रीय संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।

चिकित्सकों के प्रमोशन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग में लंबित प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश

बैठक में चिकित्सकों के प्रमोशन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग में लंबित प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस विषय में शीघ्र निर्णय लेकर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत चिकित्सकों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके। बैठक में अपर मुख्य सचिव, विमानन एवं सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल, अपर सचिव सामान्य प्रशासन श्री अजय कटेसरिया और उप सचिव, विमानन श्री कैलाश बुंदेला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811