Let’s travel together.

यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज का बड़ा प्रदर्शन – पैदल मार्च निकाल भाजपा कार्यालय में जमा किए बच्चे

0 112

– जंजीरों में स्वयं को जकड़कर किया युवाओं ने प्रदर्शन

– काले कपड़े पहन महिलाएं और पुरुष प्रदर्शन में हुए शामिल

रायसेन। यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन यूजीसी के विरोध में रैली निकालकर नारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के समक्ष अपने बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से जमा कराया।

रायसेन में  सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के विरोध में स्थानीय महामाया चौक पर पहले एक जनसभा आयोजित की जिसमें सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए।सवर्ण समाज ने कहा कि सरकार यूजीसी बिल को वापस लेने के लिए हुंकार भरी तो वही सैकड़ो की संख्या में सवर्ण समाज के छोटे छोटे बच्चे,युवा महिलाएं,और पुरुष काले कपड़े पहनकर अपना विरोध दर्ज कराने शामिल हुए।

सवर्ण समाज ने रैली के रूप में यूजीसी बिल वापस लो के नारे लगाते हुए “यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज क्रोध में” के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपने बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के पास बच्चों को जमा किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और भाजपाइयों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।सवर्ण समाज का कहना है कि जो यूजीसी का काला कानून है इसको सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए नहीं तो सवर्ण समाज उग्र आंदोलन करेगा वही आपको बता दे कि सवर्ण समाज ने सैकड़ो की संख्या में शक्ति प्रदर्शन किया ।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।सवर्ण समाज के लोग तेज गर्मी में भी काले कपड़े पहनकर विरोध करते नजर आये।वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि बच्चे किसी भी समाज के हो भाजपा कार्यालय सभी के लिए खुला हुआ है और सवर्ण समाज द्वारा जो एक ज्ञापन दिया गया है इसको यथावत में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के पास पहुंचा दूंगा। बहि सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह काला कानून अगर वापस नहीं होता है तो इसका और पुरजोर विरोध किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811