Let’s travel together.

करेरा में वकील की हत्या के विरोध में जिले भर में रही वकीलों की हड़ताल

0 90

रायसेन ।गत दिनों दतिया जिले के करेरा में एक वकील की किराए के हत्यारों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में आज वकीलों की देश व्यापी हड़ताल में रायसेन जिले के सभी 30 न्यायालयों में कार्यरत अधिवक्ताओं द्वारा काम बंद हड़ताल कर न्यायालयीन कार्यवाही से अलग रहकर विरोध प्रदर्शन के साथ अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विनय कांत चतुर्वेदी ने बताया कि रायसेन जिले के सभी 30 न्यायालयों में आज अधिवक्ताओं द्वारा कलमबंद हड़ताल रखकर अपने -अपने क्षेत्र के अधिवक्ता संघ कार्यालय में शोकसभा आयोजित करके मृत अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके बाद सभी अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया।

रायसेन सहित सभी सातों तहसीलों के न्यायालय बेगमगंज , गौहरगंज , गैरतगंज , बरेली , उदयपुरा , सिलवानी इत्यादि में वहां के अधिवक्ता संघों द्वारा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की प्रबल मांग करते हुए चेतावनी दी कि पूर्व में भी डबरा के अधिवक्ता चंद्रभान सिंह सहित प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी अन्य अधिवक्ताओं के साथ घटनाएं हो चुकी है।
यदि सरकार द्वारा सीघ्र ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया तो सभी अधिवक्ताओं अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर न्यायालयीन कार्रवाई का अनिश्चित काल के लिए बहिष्कार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811